सांसद खेल महाकुंभ के वॉलीबॉल स्पर्धा के भोरंज और बड़सर के फाइनल आज
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर) सांसद खेल महाकुंभ-3 के तहत भोरंज विस क्षेत्र में वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें ढो ने बगवाड़ा को हराया और दूसरे सेमीफाइनल मैच में महल ने समीरपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं, बड़सर विधानसभा में वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने किया। विधायक ने सांसद अनुराग ठाकुर की पहल की सराहना करते कहा कि अनुराग ठाकुर खुद एक खिलाड़ी थे, इसलिए उनकी सोच क्षेत्र के विकास के साथ-साथ युवा वर्ग को अपना कौशल दिखाने के लिए एक बहुत अच्छा मंच है। बच्चे इस खेल महाकुंभ के माध्यम से उभरकर आए हैं।
बड़सर विधानसभा में विभिन्न स्पर्धाओं में लगभग 70 टीमों ने भाग लिया है। इस प्रतियोगिता में युवाओं में खेलने का जोश है। बॉलीबाल प्रतियोगिता में शिवा जयोलि देवी और जूनियर जयोलि देवी टीम सेमीफाइनल में पहुंचीं। क्वार्टर फाइनल के मुकाबले घंगोट, कालका, बणी, कालका जूनियर, और बड़सर काॅलेज के बीच होंगे। इनमें से दो टीमें और सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।
वीरवार को बड़सर में सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस अवसर पर बड़सर के मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला परिषद संजीव शर्मा, भाजयुमो प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सोनी, सह मीडिया प्रभारी यशपाल, अमित कुमार, पूर्व प्रधान विवेक शर्मा, महामंत्री पंकज ठाकुर सुरेश कुमार के साथ सभी टीमें उपस्थित रहीं।