फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज ब्लॉक की लीग मैच में दूसरे दिन भी जीत

विज्ञापन
कबड्डी के मुकाबले में भोरंज ब्लॉक के खिलाड़ी सुजानपुर ब्लॉक को कड़ी टक्कर देते हुए।संवाद।
विज्ञापन
बिझड़ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल की बदौलत नादौन ब्लॉक को 7 अंक से किया पराजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। भोरंज उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में चल रही अंडर-14 वर्ग के लड़कों की जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में भोरंज ब्लॉक ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वाॅलीबाल के खेल में दूसरे दिन भोरंज ब्लॉक के खिलाड़ियों ने सुजानपुर और नादौन ब्लॉक को पराजित करके अंक बटोरे। इसी तरह अन्य मुकाबले में बिझड़ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने नादौन व हमीरपुर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने सुजानपुर और हमीरपुर ब्लॉक ने टौणी देवी ब्लॉक के खिलाड़ियों को पराजित किया।
विज्ञापन

खो-खो के लीग मैच में हमीरपुर ने भोरंज और टौणी देवी ब्लॉक को हराया जबकि एक अन्य मुकाबले में भोरंज ब्लॉक के खिलाड़ियों ने नादौन ब्लॉक को 6 अंक से पराजित किया। कबड्डी के खेल में बिझड़ ब्लॉक के खिलाड़ियों ने अच्छे खेल की बदौलत नादौन ब्लॉक को 7 अंक से पराजित करके लीग मैच को जीता। एक अन्य मुकाबले में हमीरपुर ने सुजानपुर, भोरंज ने सुजानपुर, बिझड़ ने नादौन व हमीरपुर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने टौणी देवी ब्लॉक को पराजित करके अंक प्राप्त किए। एडीपीओ प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर करतार चंद, भोरंज ब्लॉक के समन्वयक अशोक, अश्वनी शर्मा, संजीव कुमार, पुरुषोत्तम, राकेश कुमार शारीरिक शिक्षक और डीईपी जगदीश चंद ने बताया कि सभी ब्लॉकों के खिलाड़ी प्रत्येक इवेंट में एक-दूसरे के साथ पांच-पांच लीग मैच खेलेंगे। अंकों के आधार पर टीमें सेमीफाइनल और फाइनल में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें