फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: फोरलेन के निर्माण से संपर्क रास्ता बंद होने पर बिफरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

कुठार गांव को जाने वाला रास्ता दो सप्ताह से बंद होने से हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन से हमीरपुर मार्ग पर बन रहे फोरलेन के कारण कुठार गांव को जाने वाला रास्ता दो सप्ताह से बंद हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को ग्रामीणों ने निर्माण कार्य स्थल पर पहुंच कर विरोध किया। इस दौरान निर्माण कार्य में लगे विभागीय अधिकारी भी मौका देखने पहुंचे, परंतु समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन

ग्रामीणों भूपेंद्र सिंह बंटी, अवतार सिंह, अमित राणा, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र, राजीव ठाकुर, राजेंद्र, लखबीर सिंह आदि ने कहा कि निर्माणाधीन फोरलेन के कारण उनके गांव को जाने वाला रास्ता गत करीब दो सप्ताह से भी अधिक समय से बंद पड़ा है क्योंकि इस स्थल पर फोरलेन सड़क करीब दस फीट डाउन कर दी गई है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी वृद्ध, दिव्यांगों तथा बच्चों को हो रही है। उन्होंने कहा कि जो दूसरा रास्ता मुख्य मार्ग को जाता है, उसकी हालत भी कई स्थलों पर जर्जर है और इस रास्ते से मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए उन्हें एक किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। वहीं, वर्तमान रास्ते से मुख्य मार्ग करीब दो सौ मीटर की दूरी पर है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम नादौन अपराजिता चंदेल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्या को शीघ्र ही फोरलेन अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा ताकि समस्या का उचित समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें