फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत न बदलने की मांग को लेकर उपायुक्त के पास पहुंचे टीका प्लासी के ग्रामीण

Wed, 04 Dec 2024 01:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- फाहल पंंचायत में मिल रही सभी प्रकार की सुविधाएं
विज्ञापन


पंचायत के कुछेक लोगों ने विकास कार्यों के बहाने करवाए झूठे हस्ताक्षर

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। ग्राम पंचायत फाहल के टीका प्लासी गांव के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह से मिला। ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को एक ज्ञापन भी सौंपा।
मांगपत्र में ग्रामीणों ने पंचायत के लोगों से कुछेक लोगों द्वारा पंचायत बदलने को लेकर धोखे से लिए गए हस्ताक्षरों के विरुद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया। ग्रामीणों पुष्पा देवी, प्रतिभा ठाकुर,जोगिंद्र कु मार, रोशनी देवी, सरला देवी आदि ने कहा कि वर्तमान फाहल पंचायत में उन्हें सभी प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं। ऐसे में इस पंचायत के ग्रामीण किसी अन्य पंचायत में नहीं जाना चाहते।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 28 नवंबर को गांव के कुछ लोगों ने प्रार्थना पत्र बनाया, जिसमें सड़क, राशन कार्ड बनाने और अन्य कई प्रकार की सुविधा देने के बारे में बहला फुसलाकर लोगों से हस्ताक्षर करवा लिए। बाद में गांववालों को पता चला कि यह हस्ताक्षर इन्होंने पंचायत बदलने के लिए करवाए हैं। लोगों को पंचायत तक जाने के लिए सड़क सुविधा है और पटरवारघर, सोसायटी, चिकित्सालय भी नजदीक है, इसलिए पंचायत को न बदला जाए और हमारी पंचायत फाहल ही रहनी चाहिए।
विज्ञापन


कोट:

फाहल पंचायत प्रधान रीता कुमारी ने कहा कि पंचायत में ग्रामीण इस मामले को लेकर उनके पास पहुंचे थे, लेकिन मामला अधिक बढ़ने पर वह उपायुक्त के पास मांगपत्र लेकर पहुंचे हैं। नौ दिसंबर को पंचायत में ग्राम सभा आयोजित होगी, जिसमें पंचायत के बंटवारे को लेकर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें