फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घरों के नजदीक खेतों में कीटनाशक छिड़काव पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

Mon, 20 Jul 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की झलाण पंचायत में घरों के नजदीक खेतों में कीटनाशक और खरपतवार नाशक दवाओं के अत्यधिक छिड़काव को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि तय मानकों के विपरीत दवाओं के प्रयोग से बीमार, बुजुर्ग और अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पंचायत के कुछ क्षेत्रों में कुछ लोगों द्वारा अधिक मात्रा में कीटनाशक दवाओं का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की ओर से निर्धारित मात्रा और निर्देशों के अनुसार दवाओं का छिड़काव किया जाए तो समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले वर्ष भी पंचायत के कुछ हिस्सों में दवाओं के अत्यधिक प्रयोग से लोगों को परेशानी हुई थी। उन्होंने प्रशासन और कृषि विभाग से इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से अपील की है कि खेतों में किसी भी दवा का प्रयोग करने से पहले उसके उपयोग संबंधी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। निर्धारित मात्रा से अधिक दवाओं का प्रयोग स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि सभी लोग कीटनाशक और खरपतवार नाशक दवाओं के प्रयोग के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यदि कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता है तो इसकी सूचना प्रशासन और संबंधित विभाग को दें, ताकि नियमानुसार कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें