फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरक्वाड़ी में सड़क पर खड़े हो रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तरक्वाड़ी कस्बे में पार्किंग की व्यवस्था न होने से सड़क के किनारे वाहनों का जमावड़ा लग रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों सहित राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर खड़े बाइक और स्कूटरों से सड़क सिकुड़ जाती है, इससे यहां से वाहनों को दूसरे वाहन को पास देना मुश्किल हो रहा है। यहां पर कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों ने कहा कि जब तक तरक्वाड़ी में पार्किंग का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यहां पर वाहनों को खड़ा करने की दिक्कत ही रहेगी। बस स्टैंड के पास टैक्सियों के लिए खड़ा होने के लिए अस्थायी पार्किंग दी है। यह स्थल भी टैक्सियों के लिए अपर्याप्त है। टैक्सी चालकों को अपनी टैक्सियां इधर-उधर खड़ी करनी पड़ रही हैं। सड़क के किनारे वाहनों के बेतरतीब खड़े रहते हैं। वहीं, खरवाड़ बाजार में खरीदारी करने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कुलदीप, अशोक रांगड़ा, संजय, लकी, वीरेंद्र, अनिल कुमार, बलबीर ने मांग की है कि सड़क के किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाए। उधर, एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा ने कहा कि इस बारे पुलिस विभाग को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें