फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे बाजार में जगह-जगह पार्क हो रहे वाहन, रोजाना लग रहा जाम

Fri, 03 Oct 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मैहरे बाजार में जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के मुख्यालय मैहरे बाजार में पार्किंग की उचित सुविधा न होने से जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। इससे बाजार में वाहन चालकों और राहगीरों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
त्योहारी सीजन में वाहन चालक बाजार में फुटपाथ सहित आसपास खाली जगह वाहनों को खड़ा करके खरीदारी के लिए चले जाते हैं, जिससे बाजार में सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के दौरान वह अपने परिवार के साथ बाजार में सामान खरीदने के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में गाड़ी की पार्किंग तक के लिए उनके पास उचित जगह नहीं होती, ऐसे में मजबूरन बाजार में खाली जगह ढूंढकर गाड़ी को पार्क करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाजार में वाहन चालकों के लिए प्रशासन की ओर से एक भी सरकारी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त बाजार में मालवाहक वाहनों को सामान लोड व अनलोड करने के लिए भी कोई समय सीमा नहीं दी गई है।
इससे मुख्य बाजार में वाहन घंटों तक खड़े रहते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें