रोटरी क्लब हमीरपुर के पदाधिकारी सफाई अभियान के दौरान प्लास्टिक कचरा एकत्रित करते हुए। स्त्रोत ज
हमीरपुर। रोटरी क्लब हमीरपुर ने गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम की शुरुआत पक्का भरो से की गई। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर में सफाई की। रोटरी क्लब हमीरपुर के अध्यक्ष भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब हमीरपुर समय-समय पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करता रहता है। सफाई अभियान में काफी मात्रा में प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया। कचरे को नगर निगम के सफाई कर्मियों को सौंपा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सचिव डॉ. विवेक शर्मा, रोटेरियन अजायब सिंह बनियाल, रोटेरियन रवि शर्मा, रोटेरियन राकेश ठाकुर, रोटेरियन निखिल शर्मा तथा रोटेरियन हर्ष कालिया विशेष रूप से शामिल हुए। संवाद