फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क हो रहे वाहन, हादसों का बढ़ा खतरा

Tue, 13 May 2025 07:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मैहरे बाजार में बेतरतीव तरीके से फुटपाथ पर पार्क वाहन। संवाद
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर का मैहरे बाजार में प्रतिदिन बेतरतीब तरीके से वाहन पार्क हो रहे हैं। पार्किंग सुविधा न होने से अन्य वाहन चालकों को पास लेने और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में फुटपाथ पर वाहनों के पार्क होने से राहगीरों और यात्रियों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ रहा है, जिससे हादसों का खतरा बना हुआ है। हालांकि एक सप्ताह पूर्व प्रशासन ने बाजार में अतिक्रमण और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए हैं लेकिन अब हालात फिर पहले की तरह हो गए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों कुलदीप चंद, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, सपना देवी, डिंपल, अनिकेत आदि ने कहा कि बाजार में मुख्य सड़क किनारे वाहन बेतरतीब तरीके से पार्क हो रहे हैं। बाजार में पार्किंग की सुविधा न होने से समस्या गंभीर होती जा रही है। बाजार में प्रशासन की ओर से कोई भी स्थान वाहनों को पार्क करने के लिए चिह्नित नहीं किया है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।



बाजार में अतिक्रमण और नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किए जाएंगे। बाजार में पार्किंग स्थल को लेकर जगह चिह्नित की जाएगी। जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-राजेंद्र गौतम, एसडीएम, बड़सर




बाजार में वाहनों को पार्क करने के लिए उचित स्थान नहीं है। जिससे चालकों को वाहनों को पास देने और राहगीरों को पैदल चलने में दिक्कत होती है।
-जगदीप, निवासी बड़सर




बाजार में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था ताकि जाम की स्थिति न हो लेकिन हालात पूर्व की भांति हो गए हैं।
-अंकुश शर्मा, निवासी मैहरे




वर्षों बाद भी मैहरे बाजार में वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल की सुविधा नहीं मिल पाई है। ऐसे में वाहन चालक फुटपाथ पर वाहनों को खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

-विक्की, निवासी बड़सर




बाजार में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए।
-विकास पटियाल, निवासी मैहरे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें