फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चने की दाल के बंद पैकेट में मृत चूहा मिलने का वीडियो वायरल

Tue, 13 May 2025 06:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के तहत चमियाना पंचायत में एक घर में चने की दाल के बंद पैकेट में मृत चूहा मिलने का मामला सामने आया है। मामले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह पैकेट डिपो से खरीदा है। महिला की पहचान पिंकी देवी वार्ड नंबर तीन पंचायत चमियाना के रूप में हुई है। महिला के अनुसार जब खाना बनाने के लिए दाल का पैकेट खोला तो उसमें एक मृत चूहा मिला।
विज्ञापन

इस दौरान अन्य महिलाएं भी वीडियो में इस विषय को लेकर बातचीत करती दिख रही हैं। ये महिलाएं मृत चूहा मिलने के बाद सरकार को कोस रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की दाल से स्वास्थ्य खराब होगा। यह दाल पिछले महीने ही डिपो से खरीदी है। महिलाएं सिविल सप्लाई की ओर से दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि उचित गुणवत्ता का राशन उपलब्ध करवाया जाए और मामले में उचित नियमानुसार कार्रवाई की जाए ताकि जनता का स्वास्थ्य ठीक बना रहे।
विज्ञापन



अभी तक ऐसा कोई भी वीडियो या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत प्राप्त होती है तो ऐसे मामलों में सैंपल लेकर आगामी कार्रवाई की जाती है।
-संजीव वर्मा, एरिया मैनेजर, सिविल सप्लाई हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें