हमीरपुर बाजार में सब्जियों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
हमीरपुर। प्रदेशभर में बारिश के नुकसान के बीच अब हरी सब्जियों के दामों में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि मौसमी सब्जियां खाने की थाली से गायब होने लगी हैं।
बरसात के मौसम में जो सब्जियां 10 से 20 रुपये प्रतिकिलो मिलती थीं, उनके दाम अब 50 रुपये से पार हो गए हैं। बाजार में फ्रासबीन 120 रुपये और भिंडी के दाम 80 रुपये प्रतिकिलो पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अन्य सब्जियां भी 10 से 20 रुपये मंहगी हो गई हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते सब्जी मंडी में सब्जियों की सप्लाई कम ही पहुंच रही है। ऐसे में सब्जियों के दामों में उछाल आया है।
शहरवासियों में विजय, चेतन, राकेश, प्रदीप, पिंकी, काकू विनोद आदि ने कहा कि बरसात के मौसम में एकाएक मौसमी सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है। बाजार में सब्जियां काफी महंगी हो गई हैं। इसमें नींबू, टमाटर, धनिया, भिंडी, तोरी और अरबी शामिल हैं। बारिश के मौसम मे मंडी में आने वाली सब्जियों में आधी सब्जी खराब हो जाती है। इस कारण सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इसके साथ बारिश में सड़क सहित रास्ते बंद होने से भी दामों पर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही बरसात होती रही तो दाम और अधिक बढ़ने की संभावना है।
सब्जी
पहले
अब
टमाटर
30
40
कद्दू
40
50
खीरा
20
60
भिंडी
30
80
तरोई
40
80
बैंगन
30
50
टिंडे
30
40
अरबी
30
80
धनिया
10
20
नींबू
60
70
लौकी
40
60
फ्रासबीन 100
120
हमीरपुर बाजार में सब्जियों की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद