फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले लगा रहे मनमाने दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मालवाहक वाहनों में गांव से गांव फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले कुछ विक्रेता बिना रेट लिस्ट के ही महंगे दामों पर सब्जी बेच रहे हैं। हालांकि, इन्हें प्रशासन की हिदायत है कि रेट लिस्ट साथ लगाना अनिवार्य है। यह विक्रेता बाजार क्षेत्र या मुख्य सड़क पर तो रेट लिस्ट लगा रहे हैं, लेकिन जैसे ही यह किसी संपर्क सड़क या गांव में घुस रहे हैं तो रेट लिस्ट को हटा दे रहे हैं।
विज्ञापन

आलू जो बाजार में 20 रुपये प्रति किलो मिल रहे थे वहीं, इनके पास 25 से 30 रुपये किलो बिक रहे हैं। हालांकि, ग्रामीण क्षेत्रों के लोग मजबूरन यह महंगी सब्जी खरीद रहे हैं, क्योंकि लॉक डाउन में वह बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। लंबलू क्षेत्र के लोगों सुरेंद्र कुमार, दीप चंद, अशोक कुमार का कहना है कि कुछ ऐसे सब्जी विक्रेता महंगे दामों पर और बिना रेट लिस्ट के ही सब्जियां बेच रहे हैं। एक वाहन चालक का विरोध करने पर वह सब्जी की गाड़ी लेकर आगे चला गया। लोगों ने प्रशासन व विभाग से ऐसे सब्जी विक्रेताओं पर भी नजर रखने की मांग की है। इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिवराम राही का कहना है कि रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। अगर कोई बिना रेट लिस्ट के सब्जी बेचता हुआ पाया जाता है तो उस पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शिकायत ध्यान में आई है। अगर कोई सब्जी विक्रेता ऐसा करता है तो उपभोक्ता उस गाड़ी का नंबर नोट करें, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें