फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में ओलंपिक दिवस पर होंगे विविध कार्यक्रम : अत्री

Wed, 24 Jun 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर में ओलंपियन दिव्या पौधरोपण करती हुईं। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
हमीरपुर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेशभर में खेल, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र अत्री ने जिला मुख्यालय हमीरपुर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान दी। इस दौरान बीजिंग ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी ओलंपियन दिव्या ने पौधरोपण पर्यावरण संरक्षण एवं सद्भावना का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच प्रेम ठाकुर, जूडो कोच एवं राष्ट्रीय चैंपियन संजीव ठाकुर, एथलेटिक्स कोच मंजू, बैडमिंटन कोच नेहा, एथलेटिक्स कोच राजेंद्र धीमान तथा कुश्ती प्रशिक्षक हरप्रीत हैप्पी भी उपस्थित रहे। नरेंद्र अत्री ने कहा कि ओलंपिक दिवस केवल खेलों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवनशैली, मित्रता, उत्कृष्टता और एकता जैसे ओलंपिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर भी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश ओलंपिक संघ, अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में निरंतर खेल संस्कृति को मजबूत करने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें