फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नहीं थम रही सरकारी बसों में तोड़फोड़, पंजाबी भाषा में श्लोगन लिखे

Sun, 23 Mar 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अमृतसर बस अड्डे पर खड़ी एचआरटीसी की बसों पर लिखे गए आपत्तिजनक शब्द। स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में पंजाब में हो रही तोड़फोड़ का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात भी अज्ञात लोगों ने अमृतसर बस अड्डा में खड़ी तीन सरकारी बसों के शीशे तोड़ दिए और उन पर पंजाबी भाषा में श्लोगन लिखे गए। वहीं एक अन्य बस को तो नुकसान नहीं हुआ है लेकिन उस पर भी पंजाबी भाषा में श्लोगन लिखे गए हैं। तीन बसों के फ्रंट शीशे तोड़े गए हैं। कुछ दिन पहले ही खरड़ में हमीरपुर डिपो की बस के शीशे तोड़े गए थे।
विज्ञापन

लगातार हो रही इन घटनाओं से यात्रियों और चालक-परिचालकों को सुरक्षा देने में पंजाब सरकार के नाकाम होने पर यात्रियों में भी रोष है। वहीं चालक-परिचालक यूनियन भी अब इस मामले में सरकार से उचित हस्तक्षेप की मांग कर रही है। यूनियन की मानें यदि पंजाब सरकार सुरक्षा नहीं दे सकती है तो पंजाब में बस को ले जाने के लिए विचार करना पड़ेगा। यात्रियों को भी अब पंजाब जाने में डर लगा रहा है।



-पंजाब में पथ परिवहन निगमों की बसों में लगातार तोड़फोड़ हो रही है। इस बारे में पंजाब और हिमाचल सरकार को कठोर कदम उठाना चाहिए।
-नानक चंद, उपप्रधान, ग्राम पंचायत करहां

-किसी कार्य के लिए जालंधर जाना था लेकिन आजकल बसों में तोड़फोड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं से डर लग रहा है। सरकार को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन

-कुंता देवी, गांव खरबाड़

-आगामी दिनों में जालंधर जाना था लेकिन बीते कुछ दिनों में हुई घटनाएं डरा रही हैं। पंजाब सरकार को यात्रियों के साथ-साथ चालक-परिचालकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए।
-कमला देवी, गांव खरबाड़

-पंजाब सरकार ने सुरक्षा देने की बात कही थी लेकिन वह सुरक्षा देने में नाकाम रही है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो हमें बसों को पंजाब में ले जाने के बारे में सोचना पड़ेगा। यात्रियों के साथ-साथ चालक-परिचालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
-विनय ठाकुर, प्रधान, परिचालक यूनियन हमीरपुर

-पंजाब में जाने से लोग घबरा रहे हैं। डर का माहौल बन गया है। दोनों ही प्रदेशों की सरकारों को इस मामले में उचित हस्तक्षेप करना चाहिए। सभी की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।
-पवन ठाकुर, प्रधान चालक यूनियन हमीरपुर डिपो




-अमृतसर बस अड्डा में खड़ी तीन बसों के फ्रंट शीशे तोड़े गए हैं। पंजाबी भाषा में श्लोगन लिखे गए हैं। एक अन्य बस को नुकसान नहीं हुआ लेकिन उसमें भी पंजाबी भाषा में श्लोगन लिखे हैं। सुबह ही सूचना प्राप्त हुई थी। निगम प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को इस बारे में अवगत करवाया गया है। मौके पर पंजाब रोडवेज के जीएम और डीएसपी पहुंचे हैं। उनसे भी बातचीत हुई। मामले में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अमृतसर बस स्टैंड में पुलिस चौकी है, अभी गाड़ियां वहीं हैं। स्टाफ से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। निगम प्रबंधन यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर है।
विज्ञापन

-राजकुमार पाठक, डीएम एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें