फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान के पहले दिन लक्ष्य से अधिक टीके लगाए

विज्ञापन
भोटा में कोरोना वैक्सीन लगाता एक लड़का। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलाभर में 18 से 44 वर्ष तक की आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए सोमवार से आरंभ हुए विशेष अभियान के पहले दिन जिला हमीरपुर में लक्ष्य से अधिक टीके लगाए गए हैं। सोमवार को जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए 60 टीकाकरण केंद्रों पर कुल 6646 लोगों को टीके लगाए गए। जिला में 21, 22 और 23 जून को इस आयु वर्ग के 18 से 20 हजार लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान प्रतिदिन 6200 टीके लगाने का लक्ष्य था, लेकिन सोमवार को इससे भी अधिक लोगों की वैक्सीनेशन हुई।
विज्ञापन

पहले दिन वैक्सीनेशन का 111 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया। टीकाकरण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी काफी उत्साह नजर आ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी, सीएचसी भोरंज, सीएचसी बलोखर, गलोड़, भोटा और कांगू समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह अस्पताल खुलने से पहले ही लोगों की भारी भीड़ रही। वैक्सीनेशन के दौरान कई जगह सामाजिक दूरी नियमों की अवहेलना हुई। लोग एक-दूसरे से चिपके नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए ऑनलाइन बुकिंग की अनिवार्यता समाप्त होने से लोगों को काफी सुविधा हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए 56 टीकाकरण केंद्रों में सोमवार को 5600 के लक्ष्य के मुकाबले कुल 5997 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों के 4 केंद्रों पर 600 के लक्ष्य की तुलना में कुल 649 लोगों को टीके लगे। जिला वैक्सीनेशन अधिकारी डॉ. रमेश ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में उक्त आयु वर्ग के लोगों को ऑनलाइन बुकिंग पर ही टीके लगाए जा रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन बुकिंग के बाद अगर कोई व्यक्ति सायं 3 बजे तक टीका लगवाने नहीं आता है तो मौके पर उपस्थित अन्य लोगों को यह टीके लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त देवश्वेता बनिक ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को भी 18-44 आयु वर्ग के लोगों की वैक्सीनेशन की जाएगी। 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों और अन्य सभी श्रेणियों के फ्रंटलाइन वर्करों के टीकाकरण के लिए वीरवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन तय किए गए हैं।
मौके पर टीकाकरण एक सराहनीय कदम : ढिल्लो
बिझड़ी के रहने वाले कमलेश ढिल्लो ने सोमवार को कोविड टीकाकरण अभियान के तहत वैक्सीन लगवाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह सराहनीय कदम है। क्योंकि पूर्व में टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करना मुश्किल हो रहा था। अब कोई भी व्यक्ति अस्पताल पहुंच कर वैक्सीन लगवा सकता है।
विज्ञापन

लोगों को कोरोना से बचाने के लिए बेहतर काम
बिझड़ी के ही रहने वाले अंकुर ने कहा कि उन्होंने सीएचसी बिझड़ी में पहुंचकर कोविड-19 वैक्सीन लगवाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए बेहतर काम कर रही है। उन्होंने स्लॉट बुकिंग के बजाय मौके पर टीकाकरण के निर्णय का स्वागत किया है।
भोरंज में पहले दिन 13 सेंटरों पर लगा 1400 को टीका
भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के लिए 13 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सीएचसी भोरंज, पीएचसी महल, पीएचसी कड़ोहता, पीएचसी भरेड़ी, पीएचसी चम्बोह, पीएचसी बलोखर, पीएचसी मैड़, पीएचसी जाहू, पीएचसी बगबाड़ा, एचएससी जमाली, एचएससी अमन, एचएससी डेरा परोल, एचएससी धमरोल में वैक्सीनेशन करवाई गई। भोरंज के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने बताया कि भोरंज खंड के अंतर्गत नागरिक अस्पताल भोरंज के अलावा भोरंज के 12 और टीकाकरण केंद्रों में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के पात्र लोगों को भी 1400 को टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें