हमीरपुर। जिला में सोमवार को आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आरटीपीसीआर टेस्ट में एक व्यक्ति जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट में 7 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 1286 सैंपल लिए गए, जिनमें से 7 पॉजिटिव निकले। डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि सुजानपुर के वार्ड नंबर-3 में 60 वर्षीय व्यक्ति, गांव धमड़ियाणा में 39 वर्षीय व्यक्ति, खैरी में 47 वर्षीय व्यक्ति, पनोह में 47 वर्षीय व्यक्ति, जोलसप्पड़ क्षेत्र के गांव लंबोट में 33 वर्षीय व्यक्ति, अणु कलां में 70 वर्षीय महिला और गौना में 35 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।