फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त

Thu, 18 Apr 2024 07:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज अस्पताल भवन। संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल भोरंज में हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद तीन माह से रिक्त है। ऐसे में मरीजों को इलाज कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड्डियों का इलाज करवाने के लिए मरीजों को 25 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का रुख करना पड़ रहा है। वहां भी ओपीडी अधिक होने से समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अजय चंदेल, तृप्ता देवी, राकेश कुमार, रोशनी, विद्या देवी, सागर राणा आदि ने कहा कि अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ का तीन माह पूर्व तबादला हो गया है। उसके बाद यहां नए विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो पाई है। इस कारण हड्डी रोग के मरीजों को खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि भोरंज अस्पताल 33 पंचायतों का केंद्र बिंदु है। गांव से लेकर शहर तक के लोग उपचार के लिए भोरंज अस्पताल आते हैं लेकिन रिक्त विशेषज्ञ के पद के कारण उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पद को भरने की मांग की है।
उधर, खंड स्वास्थ्य अधिकारी भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि रिक्त पद के बारे में उच्च अधिकारियों का अवगत करवाया गया है ताकि मरीजों का इलाज कराने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें