फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिकित्सा बिलों की अदायगी न होने से पेंशनरों में आक्रोश

Thu, 18 Apr 2024 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ इकाई भोरंज की मासिक बैठक बुधवार को शिव मंदिर परिसर भ्याड़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान वचित्र सिंह ठाकुर ने की। खंड महासचिव राज कुमार पटियाल ने पेंशनरों को संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में जिला प्रधान केसी गौतम, पूर्व प्रधान बलदेव दास शर्मा, प्रदेश पदाधिकारी लेख राम कौशल, अमी चंद अग्निहोत्री, अशोक कुमार शर्मा, डॉ. शशि पाल, किशन चंद आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन




बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर मंथन किया गया। पेंशनरों ने पेंशन संशोधन की बकाया राशि की दूसरी किस्त और पेंशन में चार फीसदी महंगाई भत्ता मिलने पर सरकार का धन्यवाद किया। वहीं, पेंशनरों के चिकित्सा बिलों की अदायगी न हो पाने पर रोष जताया। पेंशनरों ने पेंशन संशोधन के परिणामस्वरूप मिलने वाले आर्थिक लाभ एकमुश्त जारी करने की मांग उठाई।



जिला प्रधान केसी गौतम ने खंड पदाधिकारियों से सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर चलाने व संघ गतिविधियों के साथ पेंशन संबंधी अन्य जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि जिन पेंशनरों ने अपने जीवन प्रमाण-पत्र कोषागार कार्यालय में जमा नहीं करवाए थे, उनकी पेंशन फरवरी से बंद हो गई है। अब उन्हें कोषागार कार्यालय में जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने पर ही पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन




बैठक में रोमेश शर्मा, सीता राम शर्मा, अमृत लाल शर्मा, बल बहादुर, रंजीत सिंह, शम्मी शर्मा, नरोत्तम सिंह, हरदेव कुमार, अशोक कुमार सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें