हमीरपुर। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में लैब टेक्नीशियन का पद खाली है। पद रिक्त होने के कारण मरीजों के विभिन्न रोगों से संंबंधित टेस्ट नहीं हो रहे हैं। इस कारण उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी लैब की ओर रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें अधिक राशि खर्च करनी पड़ रही है। आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में लैब टेक्नीशियन 31 दिसंबर, 2024 को सेवानिृवत्त हो गया। उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सुविधा देने के लिए आउटसोर्स पर एक व्यक्ति के ऑर्डर जारी किए, लेकिन उस व्यक्ति ने ज्वाइन नहीं किया, जिस कारण अभी तक कोई भी व्यक्ति यहां पर लैब टेक्नीशियन के पद पर सेवाएं नहीं दे रहा है।
एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को टेस्ट की सुविधा नहीं मिल रही है। मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से लैब टेक्नीशियन का पद भरने की मांग की है। वहीं, आयुर्वेदिक अस्पताल प्रशासन ने इस स्थिति के बारे में शिमला आयुष निदेशालय को भी अवगत करवा दिया है।
कोट
31 दिसंबर, 2024 को लैब टेक्नीशियन सेवानिवृत्त हो गए थे। आउटसोर्स पर एक व्यक्ति के ऑर्डर जारी हुए थे, लेकिन उस व्यक्ति ने ज्वाइन नहीं किया है। इस बारे में आयुष निदेशालय को सूचित कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यहां पर लैब टेक्नीशियन सेवाएं देंगे।
-डॉ. दिलीप ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक, आयुष अस्पताल, हमीरपुर