फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में मलबा फेंकने पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने नियमों के तहत निष्पादन की उठाई मांग
विज्ञापन


नाले और बावड़ी के पानी को गंदा करने पर रोष

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के दगनेहड़ी स्थित कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में मलबा फेंकने पर बवाल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यहां पर कचरे के पहाड़ को हटाकर इसका निष्पादन करने के बजाय इस पर और मलबा फेंका जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीण एकत्रित होकर कचरा ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंच गए। लोगों के विरोध की सूचना मिलने के बाद नगर परिषद हमीरपुर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। नगर परिषद का तर्क है कि यहां पर जमीन को समतल करने के लिए मलबा फेंका गया है न कि कचरे को दबाने के लिए।
विज्ञापन


प्लांट के पास सोमवार सुबह दस बजे के करीब स्थानीय ग्रामीण इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों रीता शास्त्री, नीना शर्मा, बजूरी पंचायत के उपप्रधान मनोज कुमार, राजेश कुमार, योगराज, अधिवक्ता मनोज कुमार आदि ने कहा कि मशीनरी लगाने के बहाने कचरे को मिट्टी में दबाया जा रहा है। नियमों के तहत कचरे का निष्पादन नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां पर कचरे का निष्पादन न होने के कारण गंदगी और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। एक माह पहले कचरे के पहाड़ को कंपनी के जरिये खोदा गया था। अब इसपर मलबा फेंका जा रहा है। यह मलबा बरसात में बहकर फिर पानी में मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव के साथ लगते नाले में त्योहार के समय पीपल पूजन के लिए गांव की महिलाएं जाती हैं लेकिन बावड़ी के पानी को गंदा किया जा रहा है। खुले में कर्मचारी शौच कर रहे हैं। पीपल के पेड़ के पास भी गंदगी फैलाई गई है। एक वर्ष पहले यहां पर फलदार पौधे लगाए गए थे लेकिन अब बगीचे को उजाड़ दिया गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग की है। इससे पहले भी कचरा ट्रीटमेंट प्लांट में अव्यवस्थाओं को लेकर मामला एनजीटी तक पहुंच चुका है। नगर परिषद को एनजीटी की ओर से जुर्माना भी लगाया गया है। प्लांट में मलबा फेंकने की शिकायत शहरी विकास विभाग के उच्च अधिकारियों को की गई है। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि कचरे पर मलबा नहीं डाला गया है बल्कि यहां पर जगह को समतल करने का कार्य किया गया है। नाले और बावड़ी में गंदगी न फैले, इसके बारे में कर्मचारियों को हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि कचरे का सही ढंग से निष्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें