फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मसयाणा घाट में कचरा फेंकने पर बवाल, शिकायत पर वापस उठवाया

Mon, 22 Dec 2025 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
गाड़ी जिसके माध्यम से फेंका जा रहा था कचरा। वीडियोग्रैब।
विज्ञापन
हमीरपुर। मसयाणा घाट में हमीरपुर शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी की दुकान और घर का कचरा डंप किए जाने के दावों को लेकर रविवार को बवाल हो गया। मामले में मसयाणा के स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ताओं ने यह दावा किया है कि यह कचरा नगर निगम हमीरपुर के बड़े कारोबारी दीप बजाज की दुकान और घर का था। दीप बजाज नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। हालांकि उन्होंने मसयाणा में कचरा फेंके जाने के आरोपों को नकारा है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है।
दरअसल मसयाणा जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से कचरा डंप किया जा रहा था। लगातार स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे। रविवार को दोपहर के वक्त एक गाड़ी में जब दो लोग यहां पर कचरा फेंक रहे थे, तो स्थानीय लोगों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इस मामले में काफी देर तक वाद-विवाद होता रहा और फिर यहां पर फेंके गए कचरे को उठवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कारोबारी दीप बजाज का नाम सामने आया तो स्थानीय लोगों ने उनसे फोन पर बात की। स्थानीय लोगों रवि शर्मा ने कहा कि वह इस बारे में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर चुके हैं। कचरा फेंकने वाले कर्मियों से प्राप्त जानकारी पर कारोबारी दीप बजाज से बात की गई। फोन पर बातचीत के दौरान दीप बजाज ने यह कहा कि कर्मी गलती से यहां पर कचरा फेंकने आ गए हैं और कचरे को वापस उठा दिया जाएगा।
इसके बाद कर्मियों ने यहां पर फेंके गए कचरे को उठा दिया। उन्होंने कहा कि यहां पर लंबे समय से अज्ञात लोग कचरा फेंक रहे हैं, जो कि पर्यावरण के लिए नुकसानदेह है। नगर निगम को इस विषय पर कार्रवाई करनी चाहिए।

कोट
इस बारे में जानकारी मिली थी, लेकिन यह कचरा उनकी दुकान अथवा घर का नहीं है। फोन पर स्थानीय लोगों से बात हुई थी, जिसके बाद इस कचरा को फेंकने वालों ने इसे हटा दिया था। वह नहीं जानते कि यह किसने फेंका है। -दीप बजाज, कारोबारी

गाड़ी जिसके माध्यम से फेंका जा रहा था कचरा। वीडियोग्रैब।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें