फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पपलाह पंचायत में बीपीएल चयन को लेकर ग्राम सभा में हंगामा

Sun, 06 Jul 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पपलाह पंचायत में बीपीएल चयन की गाइडलाइन को लेकर सवाल उठाते लोग। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

पंचायत में नए सर्वे में केवल 25 परिवार ही बीपीएल में पाए गए पात्र
ग्रामीणों ने बीपीएल चयन प्रकिया में संधोशन करने का पंचायत में डाला प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की पपलाह पंचायत की ग्राम सभा पंचायत प्रधान अंकुश सैनी की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत घर में हुई। इसमें 171 लोगों ने ग्रामसभा की बैठक में भाग लिया।
ग्राम सभा की बैठक के शुरू होते ही बीपीएल सर्वे को लेकर हंगामा हो गया। सरकार की ओर से बीपीएल के चयन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का विरोध लोगों की ओर से जताया गया। ग्राम सभा के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके सरकार द्वारा जारी बीपीएल चयन की गाइडलाइन में परिवर्तन व संशोधन करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले पपलाह पंचायत में 110 लोग बीपीएल में शामिल थे, लेकिन अब नए सर्वे के अनुसार केवल 25 लोग ही पात्र पाए गए हैं। इससे गरीब परिवारों की अनदेखी हो रही है और सरकारी सुविधाओं से गरीब परिवार वंचित हो जाएंगे। ग्राम सभा के सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एकमत से बीपीएल सर्वे का विरोध जताया और नई गाइडलाइन में संशोधन करने की मांग सरकार से की।
लोगों का कहना है कि इससे पहले बीपीएल परिवारों के बच्चे नौकरी, शिक्षा, चिकित्सा सुविधा व अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं, लेकिन अब गरीब परिवार भी वंचित होंगे। इस अवसर पर पंचायत सचिव भोली देवी, उप प्रधान अनूप शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि वंदना देवी, जीतो देवी, राकेश कुमार, अनीता देवी, सुनीता देवी व ग्राम सभा के सदस्य राकेश कुमार, प्रीतम चंद, विनोद कुमार, लेखराज, राजकुमार, उमा देवी, राजेंद्र व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कोट
सरकार द्वारा बीपीएल चयन की गाइडलाइन सरासर गलत है। इससे कई गरीब परिवार बीपीएल की सुविधा से छूट रहे हैं। ग्राम सभा में लोगों और सदस्यों की मांग पर पंचायत ने पस्ताव पारित करके नई गाइडलाइन में संशोधन करने की मांग की है। पंचायत ग्राम सभा की मांग का प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी कार्यालय को भेज रही है।
-अंकुश सैनी, प्रधान, पपलाह पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें