हमीरपुर। साइबर अपराधों की बढ़ती शिकायतों और घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला हमीरपुर ने पुलिस उप महानिरीक्षक साइबर अपराध मोहित चावला के साथ विशेष भेंट और गहन चर्चा की।
एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि साइबर अपराध से संबंधित जितनी भी शिकायतें थानों में आती हैं, उन्हें तुरंत एनसीआरपी पोर्टल पर चढ़ाया जाए, ताकि पीड़ित को उसकी राशि वापस लौटाने की संभावना अधिक से अधिक हो, उच्च न्यायालय शिमला के आदेशानुसार साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों में होल्ड की गई राशि को रिलीज करने के लिए एफआईआर की जरुरत नहीं होती है।
इस बारे में सभी शिकायतकर्ताओं को विशेष जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों/शिकायतों के निपटारे के लिए हर जिला साइबर सैल में पुलिस उप अधीक्षक के पद के अधिकारी को प्रभारी बनाया जाए, राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में इस पोर्टल और इसके कार्य करने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी दी जाए।