फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम की फाइलों में ही घूमा लावारिस कुत्तों को पकड़ने का कार्य

Fri, 17 Jan 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर की ओर से लावारिस कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाया गया अभियान दस्तावेजों तक ही सीमित रह गया है। इसके चलते नगर निगम के वार्ड नंबर दो निवासी लावारिस कुत्तों के आंतक से परेशान हैं। वार्डोंं में लावारिस कुत्ते कब किस पर हमला बोल दें, कोई नहीं जानता। शहरवासी भी इनके आतंक से खासे परेशान हैं। हालात यह हैं कि बच्चों और बुजुर्गों का अकेले बाजार जाना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। डेढ़ वर्ष पूर्व नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर आठ में लावारिस कुत्तों ने दो वर्ष की छोटी बच्ची काे मार दिया था।
ऐसे में आनन-फानन में नगर निगम हमीरपुर की ओर से कुत्तों की नसंबदी को लेकर अभियान शुरू किया गया था, लेकिन वर्तमान में दिन के समय ही कुत्ते झुंड में बाजार में घूम रहे हैं। इससे लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं। स्थानीय लोगों में संजीव राणा, राकेश, सर्वजीत परमार, बिंदु, आरव, अर्चना, जिया, पूनम आदि ने कहा कि वार्ड में लावारिस कुत्तों की फौज दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

वार्डों की गलियों में लोगों को हाथों में डंडे लेकर आना-जाना पड़ रहा है। वहीं, दो से तीन बार कुत्ते स्कूली बच्चों पर हमला कर चुके हैं, ऐसे में उन्हें भी बाहर भेजना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहरवासी लगातार नगर निगम हमीरपुर को लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक नगर निगम हमीरपुर कोई भी ठोस कदम नहीं उठा पाई है। ऐसे में शहरवासी लावारिस कुत्तों के आंतक में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें