हमीरपुर। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं। चिकित्सा खंड टौणी देवी के गांव ठाणा लोहारां का रहने वाला 23 वर्षीय युवक 15 जुलाई को उत्तरप्रदेश से हमीरपुर लौटा था और गृह संगरोध में था, जबकि चिकित्सा खंड नादौन के गांव बटराण का रहने वाला 44 वर्षीय व्यक्ति फरीदाबाद से हमीरपुर लौटा था। इन दोनों के सैंपल स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए लैब भेजे थे।
शनिवार को आई रिपोर्ट में दोनों कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों को कोविड-19 केयर सेंटर हमीरपुर शिफ्ट कर दिया है। इन दो नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 293 पहुंच गई है। हालांकि जिला में 273 लोग स्वस्थ्य और 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिला में कोरोना के सक्रिय मामले 17 हो गए हैं। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार को जिला में कोरोना संक्रमितों के दो नए मामले सामने आए हैं।