फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घर लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 25 Jun 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नादौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कलूर गांव में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कलूर निवासी सुमन देवी सड़क से अपने घर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलने पर यातायात प्रभारी नरेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें