फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेरोजगार एमबीबीएस चिकित्सक एवं अभिभावक मांगों को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्री से मिले

Mon, 06 Oct 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मांगों को लेकर तकनीकी शिक्षा मंत्री से भेंट करते बेरोजगार एमबीबीएस व अभिभावक। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। बेरोजगार एमबीबीएस चिकित्सक एवं उनके अभिभावक समस्याओं को लेकर तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी से मिले।
विज्ञापन

इस दौरान मंत्री को ज्ञापन सौंपते चिकित्सा अधिकारी (सामान्य शाखा) की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वर्तमान में चिकित्सा अधिकारी सामान्य शाखा की भर्ती के लिए वर्णनात्मक परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसका मूल्यांकन पारदर्शी नहीं है।
ऐसे में प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा को ओएमआर या कंप्यूटर आधारित सीबीटी प्रारूप में आयोजित किया जाए, ताकि मूल्यांकन निष्पक्ष, त्रुटिरहित और पारदर्शी हो। वहीं, दंत चिकित्सा अधिकारी एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी की तर्ज पर चिकित्सा अधिकारी (सामान्य शाखा) की भर्ती में भी 50 फीसदी पद प्रत्यक्ष भर्ती और 50 फीसदी पद बैच वाइज के माध्यम से भरे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मंत्री राजेश धर्माणी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें