फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मसरेडू में भूमिगत पानी की पाइप फटी, राहगीर हो रहे परेशान

Thu, 28 Nov 2024 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सड़क पर हो रहा रिसाब, लोगों के साथ बच्चों को भी हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत साहनवीं के गांव मसेरड़ू में डिडवीं टिक्कर से ताल सड़क मार्ग पर पानी की भूमिगत पाइप फट गई है। पानी सड़क पर बह रहा है, जिस कारण आने-जाने वाले लोग भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस सड़क मार्ग से ही पांच-छह गांवों के बच्चे दो विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। यह सड़क मार्ग वैसे ही तंग है और फिर पेयजल पाइप के टूटने से पानी का रिसाव हो रहा है। यहां पर सड़क किनारे एक आटा चक्की भी है। यहां भी लोग नियमित रूप से आते हैं। स्थानीय लोगों में अशोक कुमार, चेतराम, प्यारेलाल, मोनू आदि ने कहा कि जल शक्ति विभाग को सूचित कर दिया गया है। जल शक्ति विभाग के फिटर संतोष कुमार व कर्मचारी प्यार चंद मौके पर आए और पानी की पाइप की मरम्मत कार्य में लग गए हैं। जल शक्ति विभाग के निरीक्षक राकेश कुमार कटोच ने कहा कि पाइप के भूमिगत होने की वजह से यह कुछ जगह से गल चुकी है। इस कारण जल रिसाव की समस्या पैदा हो रही है, जल्द ही समस्या का हल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें