फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बडैहर में अंडर-14 खेलों का आगाज, 225 खिलाड़ी ले रहे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक सुरेश कुमार ने किया खेलों का शुभारंभ, मार्च पास्ट की सलामी ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। भोरंज ब्लॉक के सरकारी और निजी स्कूलों की अंडर-14 वर्ग में लड़कियों की खंडस्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर में शुरू हुई। इसमें 25 स्कूलों के 207 खिलाड़ी कबड्डी, वाॅलीबाल, खो-खो, बैडमिंटन और चेस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी और दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और खेलों से विद्यार्थियों का चहुंमुखी विकास होता है और वर्तमान समय में खेलें आधुनिक तरीके से खेली जा रही हैं। इससे खिलाड़ी सरकारी नौकरी पाकर अपना भविष्य बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा दे रही है। सरकार ने खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी 60 रुपये से 120 रुपये व 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये की है और प्रदेश से बाहर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जाने वाले खिलाड़ियों को एसी क्लास वन में जाने की सुविधा दी है। राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता को 5 करोड, कांस्य पदक को 2 करोड़ व चांदी जीतने वाले खिलाड़ी को 1 करोड़ देने की व्यवस्था की है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए 4 बड़े खेल मैदान बनाए जा रहे हैं। मुड़खर स्कूल में इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान घोषणा करते हुए कहा कि बडैहर स्कूल के लिए नए प्रारूप से व्यवस्थित नया भवन बनाया जाएगा। मैदान में चहारदीवारी लगाने के लिए 5 लाख और सौर ऊर्जा पैनल के लिए सात लाख देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें