फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज ब्लॉक की अंडर-14 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता 4 से 6 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 400 खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

भोरंज के विधायक सुरेश कुमार चार को करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। प्रारंभिक शिक्षा खंड के अधीन आने वाले सरकारी और निजी स्कूलों की अंडर-14 वर्ग के लड़कों की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता चार से छह अगस्त तक होगी। यह प्रतियोगिता मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के खेल मैदान में होगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज के प्रधानाचार्य डॉ. ओंकार सिंह भाटिया ने कहा कि खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में करीब 400 खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्कूल में तैयारियां चल रही है। इसके लिए विभिन्न कमेटियों का गठन करके जिला खेल अधिकारी को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमें तीन अगस्त शाम को प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचेगी। इसका शुभारंभ भोरंज के विधायक सुरेश कुमार चार अगस्त को करेंगे। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक हमीरपुर अशोक कुमार ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला जमली के शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार को समन्वयक और बाहन्वीं के शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार को सहायक समन्वयक नियुक्त किया है। इसके अलावा पट्टा के शारीरिक शिक्षक राजीव कुमार, लदरौर के दीप कुमार, धमरोल के संजीव कुमार, भुक्कड़ के राकेश कुमार, खरवाड़ के किशोर चंद, जाहू के रमेश चंद व बडै़हर के विवेक कुमार को भी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें