सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की मक्कड़ पंचायत में एक ही परिवार के दो सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। चाचा कश्मीर सिंह राणा पंजाब सरकार ट्यूबवेल कारपोरेशन से रिटायर्ड हैं और मक्कड़-करेर बीडीसी वार्ड से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वहीं, इनका सगा भतीजा रमेल सिंह राणा मक्कड़ पंचायत प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे हैं।
भतीजे रमेल सिंह ने वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था, जबकि कश्मीर सिंह ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। कश्मीर सिंह राणा का कहना है कि समाजसेवा का जज्बा लेकर ही वे चुनाव मैदान में उतरे हैं। भतीजे रमेल ने कहा कि पंचायतों में पढ़े लिखे और युवा नुमाइंदों की दरकार है। इसलिए वे पंचायत प्रधान का चुनाव लड़ रहे हैं। चाचा भतीजा के एक साथ चुनाव लड़ने की चर्चा चारों ओर है।