फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्वी के प्रशांत वायुसेना में बने फ्लाइंग ऑफिसर

विज्ञापन
वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बना मन्वीं गांव का प्रशांत माता-पिता कि साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के मन्वी गांव निवासी प्रशांत शर्मा पुत्र राजकुमार शर्मा भारतीय वायुसेना में फ्लांइग ऑफिसर बन गए हैं। इस उपलब्धि से उनके घर और गांव में खुशी का माहौल है। प्रशांत ने पहली बार में ही कमीशन उत्तीर्ण कर यह सफलता पाई है। प्रशांत की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई है। उन्होंने बीटेक मेकेनिकल दिल्ली से की है। उसके बाद उसने अपने दादा स्वर्गीय बेेसरी लाल शर्मा के सपने को पूरा करने की मन में ठान ली।
विज्ञापन

प्रशांत शर्मा ने बताया कि उनके दादा का सपना था कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करे। उन्होंने अपने दादा का सपना तो पूरा कर लिया है परंतु दुख है कि दादा इस दुनिया में नही हैं। दादी सावित्री देवी को अपने पोते की सफलता पर नाज है। प्रशांत के पिता राजकुमार और माता रीनू शर्मा ने बताया कि कि प्रशांत का शुुरू से ही सेना में जाकर देश की सेवा करने की इच्छा थी और उनके दादा का भी यही सपना था। प्रशांत 27 जनवरी को भारतीय वायुसेना अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण ज्वाइन करेगा। प्रशांत की इस सफलता पर रिश्तेदारों व अन्य लोगों की ओर से बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें