फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्साइज विभाग ने बिना बिल का सामान पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आबकारी विभाग ने गलोड़ बाजार में बिना बिल का सामान जब्त किया। विभाग ने बिना बिल सामान की ढुलाई करने पर एक कारोबारी को 1.06 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। जानकारी के अनुसार मंडी की तरफ से एक वाहन हमीरपुर के गलोड़ पहुंचा था। इस दौरान एक्साइज विभाग ने नाका लगाया हुआ था।
विज्ञापन

आबकारी विभाग की टीम ने वाहन को चेकिंग के लिए रोका। इस वाहन में फ्लेक्स इत्यादि सामान लदा हुआ था। जब विभाग ने ट्रक चालक से सामान से संबंधित ई-वे बिल प्रस्तुत करने के लिए कहा तो मौके पर वाहन चालक कोई बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर विभाग की टीम ने कारोबारी को 1.06 लाख रुपये जुर्माना लगाया। इस टीम में सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी ज्योति गुप्ता, राज्य कर अधिकारी नितिन गुप्ता, मनोज ठाकुर और राजेश कुमार शामिल रहे।
उधर, उपायुक्त राज्य कर एवं कराधान अधिकारी विशाल गोरला ने कहा कि ई-वे बिल न दिखाने पर एक कारोबारी को विभागीय टीम ने 1.06 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। विशाल गोरला ने सभी कारोबारियों को हिदायत दी है कि वे बिना बिल कोई कारोबार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें