फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बिना सूचना लग रहे विद्युत कटों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Wed, 15 Jul 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। क्षेत्र में विद्युत बोर्ड की ओर से मंगलवार को बिना किसी पूर्व सूचना के करीब डेढ़ घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के बीच अचानक बिजली बंद होने से घरों, दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

स्थानीय उपभोक्ता कश्मीरी लाल, राम शरण, राकेश कुमार, पृथ्वी राज और राघव सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति ठप होने से बुजुर्गों, मरीजों और छोटे बच्चों को अधिक दिक्कत हुई। पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहने से उमस में रहना मुश्किल हो गया।
वहीं, बाजार में कंप्यूटर, बिलिंग मशीन, प्रिंटर सहित अन्य उपकरण बंद रहने से दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। उपभोक्ताओं ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि रखरखाव या तकनीकी कार्य के कारण बिजली कटौती करनी हो तो पहले से सूचना दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय पर जानकारी मिलने से लोग और व्यापारी वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते हैं। उपभोक्ताओं ने भविष्य में एसएमएस, सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से पूर्व सूचना उपलब्ध करवाने की मांग की है।


कोट :
मंगलवार को विभाग की पीएनटी टीम बड़सर पहुंची थी। विशेष तकनीकी टीम वर्ष में एक बार क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों एवं अन्य उपकरणों का निरीक्षण और परीक्षण करती है। इसी आवश्यक तकनीकी जांच और रखरखाव कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। -विजय पटियाल सहायक अभियंता, विद्युत बोर्ड बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें