फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंटिंग के हुनर के दम पर युवाओं को रोजगार की राह दिखा रहे देवेंद्र

विज्ञापन
घर की दीवार पर पेंटिंग बनाते देवेंद्र चनोत्रा। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। जिले के समराला गांव के निवासी भारतीय सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी नायब सूबेदार देवेंद्र कुमार चनोत्रा अपने हुनर के दम पर युवाओं को रोजगार की राह दिखा रहे हैं। पेंटिंग का हुनर रखने वाले देवेंद्र विभिन्न प्रकार की चित्रकारी कर लोगों को अपनी कला की ओर आकर्षित कर रहे हैं। विभिन्न प्रदर्शनियों में अपनी पेंटिंग्स की बिक्री भी करते हैं। छह युवाओं को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं। देवेंद्र कैनवास और पत्थरों पर एक्रेलिक रंगों से स्थानीय देवता के अलावा हिमालय पर्वत व प्रकृति की सुंदर पेंटिंग करके हजारों रुपये कमाने का हुनर रखते हैं।
विज्ञापन

वह लोगों के घरों व अन्य जगहों पर भी मांग करने पर चित्रकारी करने जाते हैं। काम के हिसाब से उनसे दाम भी लेते हैं। यहां तक कि अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के घर शादी या अन्य समारोह होने पर भी अपने हाथ से बनाई पेंटिंग ही भेंट करते हैं। देवेंद्र कुमार ने चौबीस साल भारतीय सेना की सिग्नल कोर में अपनी सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद वह दमकल विभाग में फायरमैन के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि युवा सरकारी नौकरी के पीछे भागना छोड़कर अपने हुनर व कला को पहचान कर उसे विकसित कर स्वरोजगार अपना सकते हैं।
कला के दम पर वह सरकारी नौकरी से कई गुना ज्यादा कमा सकते हैं। उनकी चित्रकारी में रुचि है। हालांकि, उनकी सरकारी नौकरी भी है, लेकिन उनकी कला नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद भी अच्छी कमाई का जरिया बनी रहेगी। यदि कोई हुनर या कला सीखी जाए तो युवा रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं को हुनरमंद बनने की सलाह दी है। कहा कि युवाओं को हिम्मत न हारकर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें