फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में पांच महीने से अल्ट्रासाउंड सुविधा प्रभावित

Tue, 05 Mar 2024 06:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। नागरिक अस्पताल भोरंज में पांच महीने से अल्ट्रासाउंड करवाने में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में नियमित रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने के कारण समय पर मरीजों के अल्ट्रासाउंड नही हो पा रहे हैं। पांच माह में महज एक बार बीते सप्ताह प्रतिनियुक्ति पर रेडियोलॉजिस्ट अस्पताल पहुंचा, लेकिन इसका भी लोगों को कुछ खास लाभ नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना 400 से 450 के करीब ओपीडी है। इनमें से करीब 50 मरीजों को अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी जाती है, लेकिन मरीजों को अस्पताल में इसका लाभ नहीं मिल पाता है। लोगों को निजी लैब में जाकर अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों में अजय चंदेल, वीना देवी, गीता देवी, संजय कुमार, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि ने कहा कि पुरानी मशीन बदल कर 30 लाख की नई अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। मगर पिछले पांच महीने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं और लाखों रुपये की मशीन धूल फांक रही है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं सहित अन्य मरीजों को अधिक रुपये खर्च कर निजी लैब में अल्ट्रासाउंड करवाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में सुविधाएं न मिलने से लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। भोरंज अस्पताल में 39 पंचायतों के लोग उपचार करवाने आते हैं, लेकिन मजबूरन आपातकालीन स्थिति में मेडिकल कॉलेज हमीरपुर अथवा निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। लोगों ने अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया ने कहा कि समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जल्द ही अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें