फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सार्वजनिक रास्ता बंद करने पर उपायुक्त से मिले ग्रामीण

Tue, 05 Mar 2024 06:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चमनेड़ के वार्ड छह में सार्वजनिक रास्ता बंद करने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात की और स्थिति से अवगत करवाया। ग्रामीणों में युद्धवीर, जगत राम, रमेश चंद, कश्मीरी देवी, ब्रह्मु राम, शशि कुमार, माया देवी, अनिता, रीनू, पूजा, गायत्री देवी, किशोर चंद, उत्तम सिंह, मिलखी राम, राज कुमार, करनैल सिंह आदि ने कहा कि यह रास्ता 100 वर्षों से चल रहा है। इसे गांव के एक व्यक्ति ने गेट लगाकर बंद कर दिया है।
विज्ञापन

लोगों ने मांग की है कि अधिकारी मौके पर पहुंच मुआयना करें और उचित कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने डीसी से मांग की कि राजस्व विभाग को भी रास्ता दिलवाने के लिए निर्देश दिए जाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रास्ते को छोड़कर व्यक्ति कहीं भी गेट-द्वार लगाए, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन अनुसूचित जाति बस्ती को जाने वाले रास्ते को बंद करना उचित नहीं है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मां उठाई है कि जल्द से जल्द रास्ते को बहाल किया जाए। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने ग्रामीणों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें