फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गाड़ी सवार दो युवकों ने स्कूटर पर जा रहे पति पत्नी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज थाना में लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज
विज्ञापन

पति एम्स बिलासपुर में दाखिल, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। सोमा देवी पत्नी बलबीर सिंह गांव सधरयाण ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपने पति बलबीर सिंह के साथ स्कूटर पर पीछे बैठकर पट्टा से तरक्वाड़ी की तरफ जा रही थी। जब करीब 5.30 बजे शाम को पट्टा स्कूल के पास पहुंचे तो उसी समय पीछे से एक गाड़ी ने उनकी चलती स्कूटी को टक्कर मार दी और दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने उसी समय टक्कर मारने वाली गाड़ी पर अंकित नंबर पढ़ लिया। इसमें दो लड़के बैठे थे। शिकायतकर्ता के पति बलबीर सिंह बेहोश हो गए थे। इन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से राधा स्वामी अस्पताल भोटा में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर प्रथम उपचार के बाद उनके पति को हमीरपुर रेफर कर दिया था। हमीरपुर में भी 2-3 घंटे के उपचार के बाद पुन: एम्स बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया था। जहां वह उपचाराधीन हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर गाड़ी चालक अभिषेक कुमार पुत्र रवि कुमार गांव झरलोग और उनके साथ बैठे सहयोगी अभिषेक पुत्र अजय कुमार गांव कोठी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें