फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरोट गांव में 30 ग्राम चरस के साथ दो युवक धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत डेरा पंचायत के चरोट गांव में पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों से 30 ग्राम चरस बरामद की है। यह दोनों युवक सुजानपुर की तरफ से आ रहे थे, जिन्हें पुलिस ने रोका तो पीछे बैठे युवक ने जेब से एक पैकेट निकाल कर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने झाड़ियों से उक्त पैकेट को ढूंढा तो उसमें 30 ग्राम चरस निकली। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ी है तथा नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि जिस किसी को भी नशे का कारोबार करने वालों की सूचना मिले, उसकी जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें