फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडैहर में मंडी के दो युवकों से 105 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत बडैहर गांव में पुलिस ने जिला मंडी के दो युवकों से 105 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भोरंज सीआर चौधरी 24 सितंबर शाम को अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त और यातायात चेकिंग पर थे। इस दौरान जब वह बडैहर जंगल के नजदीक छींझा दा बरड़ा पहुंचे तो सड़क के किनारे एक गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें दो लड़के बैठे हुए थे।
विज्ञापन

जब गाड़ी चालक से सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी करने का कारण पूछा तो वह घबरा गया। शक होने पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो अंदर से 105 ग्राम चरस बरामद की गई। बीते सप्ताह ही भोरंज पुलिस ने मंडेतर में एक व्यक्ति से 29.3 ग्राम चरस बरामद की थी। वीरवार शाम को पकड़े गए युवकों की पहचान रोहित कुमार निवासी गांव हवानी डाकघर भांबला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी व रिषि कुमार गांव सुलपर डाकघर भांबला तह बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें