फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में तैयार हुई दो मंजिला पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर पर मिनी सचिवालय आने वाले लोगों को अब पार्किंग की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। मिनी सचिवालय के समीप दो मंजिला पार्किंग का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। उपरी मंजिल पर स्लैब पड़ने के बाद अब रैंप भी बन गया है। शीघ्र यह पार्किंग लोगों की सुविधा के लिए बहाल हो जाएगी। यहां करीब 200 वाहनों के खड़ा करने की सुविधा होगी।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास विभाग ने इस पार्किंग के लिए 2.39 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में इस बहुमंजिला पार्किंग का शिलान्यास हुआ था। इसके बाद धरातल और पहली मंजिल पर पार्किंग की सुविधा शुरू हो गई थी। लेकिन दूसरी मंजिला का कार्य बजट की कमी के कारण अधूरा रह गया था। अब प्रदेश सरकार ने पर्यटन विभाग विभाग को करीब ढाई करोड़ रुपये का बजट जारी कर इस पार्किंग का कार्य पूरा करने के लिए कहा था। इसके बाद दिसंबर 2020 में इस पार्किंग का कार्य शुरू हुआ। मिनी सचिवालय में उपायुक्त, एडीएम, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, जिला कोषाधिकारी, जिला राजस्व विभाग और साथ में आबकारी एवं कराधान और जिला खाद्य नियंत्रक समेत एक दर्जन सरकारी विभागों के कार्यालय हैं। लेकिन अब काफी हद तक पार्किंग की समस्या का समाधान हो गया है। उधर, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान ने कहा कि मिनी सचिवालय के समीप दूसरी मंजिल पर पार्किंग का कार्य पूरा हो गया है। शीघ्र ही इस पार्किंग को लोगों की सुविधा के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें