फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टैंकों से ढक्कन चोरी के मामले में दो लोग काबू

Wed, 06 May 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना नादौन के तहत नौहंगी-भूंपल पेयजल योजना के तहत कुन्ना गांव में पानी के दो टैंकों से ढक्कन चोरी हो गए। चोरी के मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन

इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सुबह के समय जब फिटर नियमित जांच के लिए मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि दोनों टैंकों के ढक्कन गायब हैं। इस पर उसने आसपास तलाश शुरू की, तो दो लोग ढक्कन लेकर जाते हुए दिखाई दिए।
शोर मचाने पर स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों लोगों को पकड़ लिया और जांच शुरू कर दी। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें