फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निहार और गुजरेड़ा में बन रहे दो ओवरहेड फुट ब्रिज, जल्द मिलेगी सुविधा

Thu, 20 Feb 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
चैंथ खड्ड पर निहार में बन रहा लोगों की सुविधा के लिए 35 मीटर लंबा ओवर हैड फुट ब्रिज। स्रोत : वि
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के दो स्थानों निहार और गुजरेड़ा में लोक निर्माण विभाग का मैकेनिकल विंग ओवरहेड फुट ब्रिज तैयार कर रहा है। इन पुलों के तैयार करने में मैकेनिकल विंग करीब एक करोड़ पांच लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

इससे स्कूली बच्चों के साथ ग्रामीणों को आने-जाने के लिए बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। निहार में चैंथ खड्ड पर करीब 35 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस पर मैकेनिकल विंग करीब 35 लाख रुपये खर्च करेगा। यहां पर पुल के अभाव के कारण बरसात के मौसम में निहार गांव और डाडू पंचायत के गांवों के बच्चों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधानी में पहुंचने में दिक्कतें आती थीं।
पुल को तैयार करने में अभी करीब बीस दिन का समय लग सकता है। बधानी पंचायत प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि पुल के बनने से बच्चों को स्कूल आने में कोई दिक्कत नहीं होगी। वहीं, स्थानीय लोगों को आर-पार जाना आसान होगा। वहीं कक्कड़ पंचायत के दर-गुजरेड़ा गांव के ग्रामीणों की सुविधा के लिए लींडी खड्ड पर 62 मीटर लंबे फुटब्रिज का कार्य जारी है।
विज्ञापन

इस पुल की चौड़ाई 1.8 मीटर होगी। लोहे के पुल को तैयार करने में करीब 74 लाख रुपये खर्च होंगे। इसे तैयार करने के लिए अभी समय लगेगा। कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार और पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य पवन कुमार व अन्य ग्रामीणों का कहना है कि पुल के बनने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भरेड़ी जाने के लिए त्रिलोकपुर जंगल का करीब दो से तीन किलोमीटर रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा।
कोट

दोनों ओवरहेड फुट ब्रिज को तैयार करने का कार्य जारी है। पुलों के बनने से लोगों को पैदल चलने के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी। तकनीकी विंग केवल फुटब्रिज का ढांचा तैयार कर रहा है, जबकि अन्य कार्य लोक निर्माण विभाग ने किया है।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, कनिष्ठ अभियंता, मैकेनिकल विंग लोक निर्माण विभाग
कैप्शन



चैंथ खड्ड पर निहार में बन रहा लोगों की सुविधा के लिए 35 मीटर लंबा ओवर हैड फुट ब्रिज। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें