हमीरपुर। गर्भवती महिला के लिए 108 एंबुलेंस पुन: वरदान साबित हुई है। चकमोह की 22 वर्षीय सोनी की तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसका एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवाया गया।
सुबह लगभग 5:50 बजे चकमोह से 108 पर कॉल आई कि गर्भवती सोनी की तबीयत अचानक खराब हो गई। एंबुलेंस के तकनीशयन अजय कुमार और कैप्टन पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। महिला के वाइटल चेक किए। घर से चार किलोमीटर का सफर तय हुआ था कि अस्पताल जाते समय महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन
ईएमटी अजय कुमार ने महिला के वाइटल चेक किए जो कि ठीक नहीं आए, जिस कारण महिला का वहीं पर प्रसव करवाने का निर्णय लिया गया। एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव करवाया गया।
वहीं, प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं, जिन्हें सीएचसी बड़सर में भर्ती करवाया गया। 108 नंबर एंबुलेंस सर्विस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि 108 का स्टाफ 24 घंटे सेवा में तत्पर है।