फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डोली में पिकअप की टक्कर से दो प्रवासी भाई घायल

Mon, 10 Aug 2026 01:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाही में लेंटल डालने के बाद भलेठ लौट रहे थे, मस्जिद के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। थाना सुजानपुर के तहत डोली वार्ड नंबर चार में शनिवार रात करीब आठ बजे पिकअप की टक्कर से दो प्रवासी भाई घायल हो गए। दोनों सीतापुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और प्लाही में लेंटल डालने का काम करने के बाद भलेठ की ओर लौट रहे थे।
दोनों वार्ड नंबर चार में मस्जिद के पास खड़े थे, तभी वहां से गुजर रही पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की टांग में चोट आई, जबकि दूसरे को भी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के दौरान सुजानपुर पुलिस की टीम गश्त पर थी और पिकअप के पीछे चल रही थी। पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाला और दोनों घायलों को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
हादसे के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि थाना में किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें