फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों का गबन कर फरार हुई कंपनी के दो प्रबंधक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। लोगों के पैसे दोगुने करने का लालच देकर करोड़ों रुपये का गबन करके फरार हुई कंपनी के दो प्रबंधकों को सुजानपुर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को शुक्रवार को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

सुजानपुर में वर्ष 2015 में सरदार रविंद्र कुमार सिद्धू ने किम फ्यूचर विजन एवं नेक्ट्स कॉमर्शियल एस्टेट नाम की एक कंपनी की स्थापना की। यहां पर इसका एक कार्यालय बनाया गया। इसमें लोगों के पैसे एफडी, आरडी के माध्यम से जमा करवाने एवं लोगों को पैसे दोगुने होने का लालच देकर पैसे जमा करने का कार्य शुरू किया गया। इसमें सुजानपुर एवं आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोगों ने पैसे जमा करवाना शुरू किए।
इस दौरान कंपनी ने कुछ लोगों को यह पैसे डबल कर वापस किए। लेकिन, दोबारा जब लोगों ने पैसे जमा करवाए तो कंपनी के प्रबंधक वर्ष 2018 में फरार हो गए। इस दौरान करीब छह करोड़ रुपये का गबन कंपनी ने यहां के लोगों के साथ किया। वर्ष 2019 में कंपनी और इसे चलाने वाले करीब 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। छानबीन के दौरान यह पाया गया कि इस कंपनी के 23 शेयर होल्डर हैं। इनमें से सुजानपुर पुलिस ने दो शेयर होल्डर विनोद कुमार राणा और सुरेंद्र सिंह को वीरवार देर रात जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार किया है। एसएचओ सुजानपुर सतपाल शर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें