फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आटे में दो किलो की कटौती, राशन कार्डधारकों को झटका

Mon, 16 Mar 2026 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सस्ता राशन लेने वाले एपीएल राशन कार्डधारकों को झटका लगा है। इस बार आटे में दो किलो की कटौती की गई है। राशन कार्डधारकों को इस बार 13 किलो के स्थान पर 11 किलो आटा ही मिलेगा।
विज्ञापन

आटा कम मिलने से एपीएल धारकों को दुकानों से राशन खरीदना पड़ेगा। लोगों की सुविधा के लिए सस्ते राशन की दुकानों पर बीपीएल, एपीएल राशन कार्ड धारक हैं। इनमें राशन कार्डधारकों को पहले 13 किलो आटा 12 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्रदान किया जाता है। मगर इस बार दो किलो की कटौती की गई है।
हमीरपुर जिले में कुल करीब 1.5 राशन कार्डधारक हैं। इनमें लगभग 60 फीसदी राशन कार्डधारक एपीएल हैं। आटा में कटौती होने से लोगों को दुकानों से अब 30 रुपये से 40 रुपये प्रतिकिलो आटा खरीदने को मजबूर होना पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिकी पर असर पड़ेगा। हमीरपुर में पहले 14 किलो आटा प्रदान किया जाता था, लेकिन इसे घटाकर 13 किलो कर दिया गया।
विज्ञापन

अब इस पर दोबारा से कैंची चलाते हुए दो किलो की कटौती की गई है। सस्ते राशन के डिपो में कम दामों पर आटा मिलने से लोगों काे काफी राहत मिल रही थी, लेकिन हर बार की जा रही कटौती से लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सरकार को पहले की तरह 14 किलो आटा प्रदान किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

कोट :

सस्ते राशन में एपीएल परिवारों के आटे में दो किलो की कटौती की गई है। पहले यह 13 किलो प्रदान किया जाता था। यह कटौती हमारे हाथ में नहीं है। यह हर महीने बढ़ती घटती रहती है। -रीता कुमारी, क्षेत्रीय प्रबंधक सिविल सप्लाई हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें