फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज के मुंडखर में दो किलो 202 ग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत पुलिस ने नववर्ष के पहले दिन तीन लोगों से दो किलो 202 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। तीन आरोपियों में से दो जिला कुल्लू और एक पंजाब के जिला होशियारपुर का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की इस खेप को कुल्लू से पंजाब ले जाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस नाके के दौरान पकड़े गए।
विज्ञापन

पुलिस थाना भोरंज के तहत पड़ते मुंडखर गांव के पास पुलिस ने 31 दिसंबर रात को नाका लगाया हुआ था। पहली जनवरी तड़के करीब चार बजे यहां से गुजर रहे वाहन को पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। वाहन में दो व्यक्ति दाती राम और खेम सिंह निवासी गांव देउगरा डाकघर भ्रोण तहसील व जिला कुल्लू जबकि, एक व्यक्ति रविहंस निवासी क्लॉक टावर वाल्मीकि मोहल्ला जिला होशियारपुर पंजाब के कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 202 ग्राम चरस बरामद की।
तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना भोरंज में एनडीपीएस अधिनियम के अधीन मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि बरामद की गई चरस की कीमत स्थानीय बाजार में लगभग 5 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वर्ष 2019 और 2020 में जिले के सबसे अधिक एनडीपीएस के मामले पुलिस थाना भोरंज में ही दर्ज हुए हैं। अब वर्ष 2021 की शुरुआत में ही भोरंज में पहला मामला दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें