फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा को बलिदान दिवस पर किया नमन

विज्ञापन
शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते उपायुक्त व अन्य। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। अदम्य साहस के लिए सेना मेडल से अलंकृत शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के बलिदान दिवस पर जिला मुख्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हमीरपुर शहर के शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक पर उनके स्मारक एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए शुक्रवार सुबह से ही गणमान्य लोगों, पूर्व एवं सेवारत सैनिकों और आम नागरिकों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

उपायुक्त देवश्वेता बनिक, एडीएम जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त राजकृष्ण ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी देवराज भाटिया, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी किशोरी लाल ठाकुर और अन्य अधिकारियों ने भी शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के स्मारक एवं प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और देश के लिए कैप्टन मृदुल शर्मा के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें