फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा की दो छात्राएं अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण के लिए चयनित

Sun, 02 Feb 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा की दो छात्राओं अवनी ठाकुर, तमन्ना ठाकुर का चयन अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण के लिए हुआ है। भ्रमण का आयोजन आठ से 18 फरवरी तक किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें दोनों छात्राएं कंबोडिया और सिंगापुर का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों को सीखेंगी। स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार सिंह ने कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत 50 मेधावी छात्रों का चयन अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक भ्रमण के लिए किया गया है।
इस सूची में स्कूल की दो छात्राएं शामिल हैं। यात्रा के लिए चयनित छात्राएं सात फरवरी को सुबह 11:00 बजे समग्र शिक्षा कार्यालय (लालपानी), शिमला में पहुंचेंगी। इसके बाद सभी विद्यार्थियों का दल भ्रमण के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने छात्राओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें